रांची, जनवरी 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। घने जंगलों के बीच सुंदर और मनमोहक प्राकृतिक छटा अपने आप में समेट पेरवांघाघ जलप्रपात व पांडु पुडिंग सैलानियों के लिए पहली पंसद बन गया है। यहां की मनोहारी छटा देखने दूर-दूर से सैलानी बड़ी संख्या में हर दिन आ रहे हैं। नववर्ष के दूसरे रविवार को हजारों की संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे। भीड़ का आलम यह था कि पांडु पुडिंग से तीन किलोमीटर पहले वाहन खड़ी कर लोगों को पैदल चलना पड़ा। एक बजे के बाद आने वाले सैलानी पिकनिक स्पॉट तक नहीं पहुंच पाये। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सीजन में पहली बार इतनी अधिक भीड़ हुई है। दूर-दूर से आए थे सैलानीः पेरवाघाघ व पांडु पुडिंग पर्यटन स्थल अब न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गये हैं। यहां की सुदंर वादियां बरबस लोगों को अपनी ओर आ...