मुरादाबाद, मार्च 17 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने छह लोगों की धर्म वापसी कराई। सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित छतरी वाले पार्क में हवन और शुद्धिकरण करके रामपुर के सैफनी निवासी छह लोगों की धर्म में वापसी कराई। राष्ट्रीय मुख्य संचालक लल्ला बाबू द्रविड़ ने बताया कि रीति-रिवाज के अनुसार हवन कराया। साथ ही गंगाजल से सभी का शुद्धिकरण कराया। इस दौरान समाज प्रभारी रॉबर्ट चौधरी, आदेश कुमार, ओमकार, हरकेश, शिवकुमार, ज्ञान सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.