संवाददाता, दिसम्बर 24 -- यूपी के पीलीभीत में ब्रेनवॉश कर दूसरे समुदाय का एक शिक्षक पूर्व में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया। उसको बंधक बनाकर पूरनपुर में एक किराये के कमरे में रखा गया। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर थाना माधोटांडा पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। छात्रा ने धर्मांतरण करने का दबाव बनाते हुए धार्मिक गतिविधियां भी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की युवती 16 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने जानकारी न लगने पर दो दिन बाद माधोटांडा पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा 21 दिसंबर को खुद ही थाना माधोटांडा पहुंची और पुलिस को बताया कि थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी शिक्षक दिल नवाज पुत्र अमानतुल्ला पील...