नई दिल्ली, अगस्त 14 -- महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक 20 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कथित तौर पर हत्या में शामिल लोग युवक सुलेमान द्वारा दूसरे धर्म की लड़की के साथ बातचीत करने से नाराज थे। हालांकि स्थानीय पुलिस ने कहा है कि इस घटना की जांच सभी नजरियों से की जा रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सुलेमान खान और हत्यारोपी लोगों के बीच में पुरानी रंजिश का मामला भी सामने आ रहा है। फिलहाल हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, बेटावाड़ खुर्द गांव का निवासी सुलेमान खान सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का फार्म भरने के लिए जामनगर गया था। वहां पर वह एक लड़की के साथ कैफे में बातचीत कर रहा था, तभी कुछ लोगों की भीड़ आई और उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.