औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं जनपद में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच आयोजित की गईं। खास बात यह रही कि दूसरे दिन भी किसी परीक्षा केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया, जबकि कुल 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की कंप्यूटर विषय की परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर कराई गई। इसमें 383 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 376 उपस्थित रहे और सात अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा का पेपर 10 केंद्रों पर हुआ। इसमें 190 पंजीकृत विद्यार्थियों में 185 ने परीक्षा दी, जबकि प...