भागलपुर, फरवरी 19 -- दूसरे दिन 6,686 में 6,548 छात्राएं उपस्थित, 138 अनुपस्थित कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन कहलगांव के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 6,686 परीक्षार्थियों में से 6,548 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 138 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। केंद्रवार दोनों पालियों में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार रही। जिसमें शारदा पाठशाला 17, गणपत सिंह उच्च विद्यालय 11, सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय 31, उ.उ.मा.वि. कलगीगंज चार, बी.पी. वर्मा कॉलेज सात, मवि गांगुली 13, गुरुकृपा एकेडमी 17, हिमालयन एकेडमी 20, सरस्वती विद्या मंदिर 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कहलगांव में मैट...