मुंगेर, मई 15 -- मुंगेर। बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित तृतीय शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-तीन) में उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों की तीन चरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा उन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराया जा चुका है। इन सभी शिक्षकों को विद्यालय भी आवंटित किया जा चुका है। अब इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने 15 से 31 मई के बीच योगदान करने का निर्देश दिया है। बुधवार को दूसरे दिन 246 शिक्षकों को उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी में स्कूल आवंटन पत्र दिया गया। मुंगेर जिले में पदस्थापित 832 शिक्षकों में पहले दिन मंगलवार को 586 शिक्षकों के बीच पदस्थापन एवं योगदान प्रपत्र का वितरण किया गया। सभी शिक्षक 15 से 31 मई के बीच अपने-अपने आवंटित विद्यालय में योगदान करेंगे। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है। दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.