पटना, फरवरी 7 -- सक्षमता परीक्षा तृतीय और चतुर्थ के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी है। दूसरे दिन शनिवार को पटना जिले में 178 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। अब तक 396 शिक्षकों की काउंसिलिंग हो चुकी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि काउंसिलिंग 11 फरवरी तक चलेगी। अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक डीआरसीसी, पटना में निर्धारित तिथि और स्लॉट के अनुसार शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड और इसके साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...