शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ होने के बाद के दूसरे दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही, जिसके चलते अध्यापकों को बच्चों को घर से बच्चों को बुलाना पड़ा। जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जानने के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिस दौरान प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक से पांच के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई, यह परीक्षा दोनों पालियों में कराई गई। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा छह से आठ तक प्रथम पाली में ग्रह, संबंधित कला का पेपर कराया गया, वहीं दूसरी पाली में शारीरिक खेल तथा स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...