आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार को 238 केंद्रों पर संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 520 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 6484 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कहीं किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करता रहा। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा में कुल 545 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 514 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जबकि 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 709 के सापेक्ष 664 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 45 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल ...