बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर पंचायत सचिवों ने विरोध जताया। पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्लाक कार्यालय में पंचायत सचिवों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों के थोपे जाने से नाराज पंचायत सचिवों ने ब्लॉक कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। चार दिसंबर तक प्रदेशव्यापी सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन की घोषणा की। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप शासन को पूर्व में दिए गए पत्रों पर सकारात्मक निर्णय लेने से नाराज दोनों संघों के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन का निर्णय लिया है। पदाधिकारी अरविंद सिंह ने बत...