बक्सर, जनवरी 8 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरुवार को किशोरी प्रज्ञा पांडे ने शिव विवाह कथा प्रस्तुत किया। इस दौरान बताया कि माता-पिता, गुरु स्वामी और मित्र इन चारों के यहां हमें बिना बुलाए भी जाना चाहिए। लेकिन उनके यहां भी जाने की एक सीमा बनाई गई है। उदाहरण देते हुए कहा कि बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, जो हमें देखकर खुश ना हो, जिनकी आंखों में प्रेम नजर ना आए, तो वहां नहीं जाना चाहिए। इसी दौरान शिव विवाह उत्सव की कथा धूमधाम से मंगलमय गीतों के साथ संपन्न हुई। कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रोताओं की भीड़ रही। शिव विवाह गीतों पर श्रोता झूम-झूम कर ताली बजाते व नाचते नजर आए। कथा में भजन पर गायक रविंद्र तिवारी, नाल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.