गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह। गिरिडीह में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बूंदाबांदी और तेज बारिश होती रही। सुबह से रात तक बारिश से शहर और गांव भींगता रहा। पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। बारिश होने से गई ठंड फिर से लौट गई। लोग ठिठुरते रहे। महिलाओं व बच्चों को ठिठुरन ने काफी परेशान किया। इधर दूसरे दिन भी मौसम खराब होने से शहरी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ईद की खरीदी पर दूसरे दिन भी असर ईद बाजार पर दूसरे दिन भी मौसम की मार रही। बारिश होने से खरीददार एवं ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। इसके पूर्व खरीददारी उफान पर रह रही थी। बारिश होने से बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। दिनभर दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.