बगहा, दिसम्बर 12 -- चनपटिया। नगर में बुलडोजर लगातार दूसरे दिन भी गरजता और कई अतिक्रमणकारियों पर गाज गिराता दिखा। शुक्रवार को वार्ड संख्या-चार स्थित सब्जी मंडी में एक बार फिर से जेसीबी, ट्रैक्टर आदि से लैस एवं पुलिसिया सुरक्षा के साथ नपं के ईओ हेमंत कुमार, सीओ कमलकांत सिंह एवं सिटी मैनेजर अरविंद कुमार अतिक्रमण को ध्वस्त करते दिखे। इस दौरान कई दफा सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दूसरे राउंड की शुरूआत नगर के सब्जी मंडी से हुई। ईओ हेमंत कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में 50 से अधिक अस्थायी संरचनाओं को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य इलाके में जहां भी कच्चा-पक्का जिस प्रकार का भी अतिक्रमण काबिज नजर आया उसे ध्वस्त कर दिया जायेगा। साथ ही लोगों को पुन: अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। वैसे, फिर से अतिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.