मुंगेर, जुलाई 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। लगातार बारिश के बाद प्रखंड क्षेत्र की लगभग अधिकांश नदियों के जलस्तर में वृद्धि और उफान में थोड़ी कमी आई है। लेकिन नदियों में बहाव तेज है। इधर गुरुवार को हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग पर डंगरी नदी और महकोला बासा के समीप बुढ़िया नदी पर बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह जाने के कारण वाहनों का परिचालन बाधित रहा। तारापुर का जिला मुख्यालय से सीधे संपर्क अबतक बंद है। तारापुर के लोग असरगंज, सुल्तानगंज, या मकवा, धपरी मार्ग और हरपुर से धौरी, गौरवडीह, बनहरा मार्ग से जिला मुख्यालय पहुंच रहे है। वहीं हवेली खड़गपुर तारापुर के बीच भी संपर्क बाधित है। लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग के नगर के कच्ची मोड के समीप डंगरी नदी पर बना डायवर्सन जो नदी की तेज धा...