सीवान, दिसम्बर 10 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई जारी रखी। सोमवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत एनएच-331 के किनारे स्थित बाजार, पुराना बाजार और मलमलिया चौक में जेसीबी के जरिए अवैध कब्जे हटाए गए। प्रशासन ने इससे पहले शनिवार और रविवार को माइकिंग कर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का दो दिनों का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने पर सोमवार से बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया। कई लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही स्वयं कब्जा हटाकर राहत की सांस ली, जबकि कई जगहों पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान का नेतृत्व सीओ धीरज कुमार पांडेय कर रहे थे। उनके साथ आरओ निवेदिता त्रिपाठी, एसआई सत्यनारायण मंडल, अनिल सिंह व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। टी...