बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक दूसरे दिन मंगलवार को भी बांदा जनपद उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सूरज की चमक से बुंदेलखंड में जेठ जैसी दोपहरी का अहसास कराया। हालांकि दूसरे नंबर पर प्रयागराज जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष के अनुसार बुंदेलखंड में फरवरी माह के पहले पखवारे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहता है। इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फरवरी के शुरुआती दिनों में सर्दी ने दोबारा यूटर्न लिया था। अब मौसम साफ होने से तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.