हाजीपुर, जनवरी 5 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र पिछले दो दिनों से लगातार चल रही शीतलहर और बर्फीली पछुआ हवाओं ने सहदेई और देसरी प्रखंड को कड़ाके की ठंड की चपेट में ले लिया है। ठंड का प्रकोप ऐसा है कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को दिन भर चली सर्द पछुआ हवा और शीतलहर ने ठंड को और भी रौंद्र बना दिया। हालात यह है कि दो दिनों से लोगों को सही से सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पाये हैं। जिससे ठिठुरन और गलन लगातार बनी हुई है। कंपकंपाती ठंड के बावजूद अब तक सरकारी स्तर पर चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा सकी है। मजबूरी में लोग रद्दी कागज, गत्ता और पुराने कपड़े जलाकर किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।अलाव ही इस समय आम लोगों के लिए एकमात्र सहारा बन गया है। दिन भर सर्द हवा और शीतलहर ...