शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे परीक्षा के दौरान भीड़ नहीं दिखाई दी। प्रथम पाली में हाई स्कूल में कंप्यूटर एवं इंटरमीडिएट में व्यावसायिक शिक्षा के पेपर आयोजित किए गए। हाई स्कूल में पंजीकृत 799 छात्रों में से 783 ने परीक्षा दी, जबकि 16 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा में पंजीकृत 380 छात्रों में से 370 परीक्षा में शामिल हुए और 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाई स्कूल की सिलाई विषय की परीक्षा में 65 पंजीकृत छात्रों में से 64 ने परीक्षा दी। केवल एक छात्र अनुपस्थित रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र के पेपर...