साहिबगंज, फरवरी 16 -- तालझारी। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी महाराजपुर स्थित मोती नाथ बाबा धाम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। जिला के अलावा बिहार व पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने यहां पहुंचे थे। पहाड़ी गुफा में स्थित भगवान भोलेनाथ यानी शिवलिंग की पूजा अर्चना की। कथा वाचक राजनंदिनी तिवारी अपनी टीम के साथ मोतीनाथ बाबा धाम मन्दिर में पूजा अर्चना की । उन्होंने भोले बाबा से तमाम भक्तों की मनोकामना पूरी होने की कामकना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बंगाल व बिहार से काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां आकर पूजा अर्चना की। उधर, प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षित व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। मन्दिर व मन्दिर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। श्रद्धालु...