बिजनौर, फरवरी 7 -- शहर में यातायात व्यवस्था लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह चरमराई रही। शुक्रवार को चक्कर रोड सहित बाईपास और अन्य प्रमुख मार्गों पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चक्कर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी थी। जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए। कई चालक घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को बैराज पर उठानी पड़ी। बड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़ा होने के चलते बाईपास पर यातायात की स्थिति बिगड़ गई है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। ...