देवरिया, फरवरी 9 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। एसओजी टीम लगातार दो दिनों से भलुअनी और बरहज थाना क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। बताया जाता है किसी शातिर अपराधी का लोकेशन मिलने के बाद एसओजी की हलचल बढ़ी है। शनिवार की शाम को एसओजी ने मझौआ में दबिश दी। कुछ लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। एसओजी बरहज भी पहुंची। रविवार को भी टीम भलुअनी मऔर बरहज में जमी रही। टीम दोपहर में कुछ पल के लिए थाने भी पहुंची। थानाध्यक्ष से वार्ता कर टीम अचानक वहां से निकल गई। टीम दियारा क्षेत्र एवं भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपित की तलाश कर रही है। कुछ माह पहले मध्य प्रदेश के इंदौर की टीम ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। उसी गिरोह के किसी सदस्य एवं बड़े पशु तस्कर की लोकेशन बरहज और उसके आसपास मिलने की बात भी सामने आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.