औरंगाबाद, मार्च 25 -- उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के नहर पर पुल नहीं बनने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। दूसरे दिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सिजुवाही व खूंटीडीह गांव के सामने पुल बनने से सहूलियत होगी। पुल के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बरसात के दिनों में नदी के कारण आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि यदि पुल नहीं बना तो वे आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे। पुल बन जाने से जमुनिया, कोइरी बिगहा, मैनपुर, पीतांबरा, खूंटीडीह, जुड़ाही के ग्रामीणों को लाभ होगा। प्रखंड क्षेत्र में जाने के कई रास्ते खुल जाएंगे। अगर पुल का निर्माण शीघ्र नहीं कराया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राजेंद्र यादव, विजय कुमार उर्फ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.