मथुरा, जून 7 -- गंगा दशहरा पर शेरगढ़-नौहझील यमुना पुल से मथुरा की ओर यमुना में नहाते समय डूबे युवक दूसरे दिन भी नहीं मिल सका है। दूसरे दिन सुबह से ही पीएसी,एसडीआरएफ,फायर ब्रिगेड के गोताखोरों ने दो स्टीमरों से कांटे,जाल डाल कर तलाश किया। वहीं युवक के न मिलने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार दोपहर शेरगढ़ के गांव पैगांव निवासी युवक सचिन (18) परिवार-पडोसी दोस्त गौरव, सौरभ, श्याम सुंदर के साथ शेरगढ-नौहझील यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर आगे मथुरा की ओर यमुना स्नान करने गया था। इस दौरान पानी के तेज बहाव में जाने से सचिन और गौरव डूबने लगे थे। साथियों द्वारा शोर मचाने पर गोताखोरों ने यमुना में कूद कर गौरव को सकुशल निकाल लिया लेकिन सचिन का पता न चल सका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी की फ्लड टीम को बुलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.