बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- सिरौलीगौसपुर। भाकियू भदौरिया गुट के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय के निकट 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार अन्नू सिंह धरना स्थल पर पहंुच कर किसान नेताओं से उनकी मांगों के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुए लम्बित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। धरने पर अंशू लाला, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद कुमार रावत, लवलेश रावत, देवकीनंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...