महाराजगंज, नवम्बर 15 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के विभिन्न गांव के पीड़ितों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी अपने समर्थकों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रह्लाद प्रसाद धरने पर रहे। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पीड़ितों की जमीन पर जबरिया कब्जा कर प्लाटिंग कर दिया जा रहा है और उसे बेखौफ बेचा भी जा रहा है। प्रशासन को शिकायत के बावजूद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रह्लाद प्रसाद का आरोप है कि कुछ लोग डरा धमका कर जमीनों पर कब्जा कर ले रहे हैं। शिकायत लेकर पीड़ित जिम्मेदारों के पास दौड़ रहे हैं। और किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोनौली थाना क्षेत्र, परसा मलिक एवं नौतनवा थाना क्षे...