आजमगढ़, जनवरी 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। आसमान पर दूसरे दिन भी बादल छाये हुए थे। जिससे सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाएं चलने से ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। जिले में पड़ रही हाड़ कंपाती गलन से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। रात तो रात दिन भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवा ने ठंड का असर बढ़ा दिया। हाड़ कंपाती ठंड से इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। दो दिनों से बादलों के छाये रहने से गलन बढ़ने से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। हालांकि कोहरा का असर तो नहीं रहा, लेकिन भोर में धुंध छायी हुई थी। दो दिनों तक लोग सूर्य के दर्शन के लिए लोग तरस गए हैं। रविवार को को अधिकतम पारा 16 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.