शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।मऊ खालसा गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य वक्ता एनके सिंह ने स्वयंसेवियों को युवा कल्याण विभाग की योजनाओं, प्रांतीय रक्षा दल तथा विवेकानंद यूथ अवार्ड की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गांव में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समन ज़ेहरा ज़ैदी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय दिलाज़ाक में छात्रा इकाई के शिविर की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.