सहरसा, फरवरी 20 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट परिसर के बाद दूसरे दिन गुरुवार को रजिस्ट्री ऑफिस से कचहरी ढाला तक पूरब दिशा में अवैध कब्जे पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला। सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी के नेतृत्व में सबसे पहले रजिस्ट्री ऑफिस गेट के पास बनाए कई अवैध दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। उसके बाद पूरब दिशा में अतिक्रमण कर बना लिए गए अवैध मछली बाजार को हटाने की कार्रवाई की गई। मछली के अलावा मटन सहित अन्य चीजों की अवैध दुकानों व झोपड़ियों को हटाया गया। सदर एसडीओ ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फिर से अतिक्रमण लगाए गए तो कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन में लोगों को दिक्कत होती है। सुलभ आवागमन के लिए सरकारी जगहों को हमेशा क्लियर रखें। अतिक्रमण हटाओ अभियान में सदर एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.