बिजनौर, अगस्त 8 -- एनएच-34 गंगा बैराज मार्ग पर यातायात दूसरे दिन भी पूरी तरह से बंद रहा। मालन नदी के उफान ने एनएच-34 के बैराज रोड को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक किलोमीटर तक मालन का पानी एनएच पर फैला हुआ है। जलभराव ने सड़क कटान भी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को ही बैराज मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया था, जो दूसरे दिन भी जारी है। बाकरपुर-हमीदपुर के बीच मालन का तटबंध टूटने से मालन नदी का बहाव सीधा एनएच-34 बैराज रोड पर आ गया। नवलपुर से लेकर कोहली फार्म तक बैराज रोड पर कई फीट तक पानी भर गया है। लगातार बहाव के चलते सड़क की क्षतिगस्त होकर बहने लगी, जिससे जगह-जगह कटान होने लगा। जिसके चलते प्रशासन ने बैराज रोड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। दिल्ली व मेरठ जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया। प्रशासन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.