लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- सिल्वर सिटी एकेडमी में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिवस ऊर्जा, उत्साह और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने खेल शुरू कराये। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक हरमोहन सिंह खुराना ने की। प्रधानाचार्य सचेंद्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेना चाहिए। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग का खिताब रेड व ग्रीन हाउस ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में ब्लू हाउस विजेता रहा। स्पून रेस में पहला स्थान अलहाज़, दूसरा स्थान मानवी यादव और तीसरा स्थान खुशी जायसवाल को मिला। क्रिकेट ...