रामपुर, जनवरी 11 -- रामपुर। पिछले सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच दो दिन से निकल रही धूप ने गर्माहट पैदा की है। रविवार को भी सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह में 10 बजे ही चटख धूप खिली हुई है। ऐसे में लोगों ने घर की छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद लिया तो वहीं बाजारों में भी लोग धूप सेंकते हुए नजर आए। दो दिन से धूप खिलने से मौसम साफ है और हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दोपहर के समय में धूप खिलने से राहत रहेगी मगर सुबह व शाम में कोहरा और हवाओं के चलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...