हापुड़, जनवरी 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी दोनों बार एसोसिएशन से जुड़े कई प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से अब जांच औैर नाम वापसी के बाद ही चुनाव से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बार एसोसिएशन के दोनों ही खेमों में शुक्रवार को प्रारंभ हुई नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन भी विभिन्न पदों पर किस्मत आजमाने के इच्छुक कई प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की ओर से अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु त्यागी और राजेंद्र चौहान के बाद सुधीर गर्ग और चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष मोरल, गौरव यादव, संजीव चौहान, सचिव पद पर जितेंद्र यादव, विपिन शर्मा और संजीव समंतराज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिशंकर राणा, अ...