भदोही, जनवरी 15 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में दूसरे दिन गुरुवार को भी मकर संक्रांति पर्व की धूम रही। हजारों की तादाद में लोगों ने गंगा घाटों पर पहुंच कर पुण्य की डुबकी लगाई। साथ में दान और पुण्य भी किया। उधर, गंगा घाटों एवं मंदिरों में सुरक्षा को लेकर 450 जवानों को तैनात किया गया था। बता दें कि हिन्दू धर्म के पर्व प्रकृति संग चलने की सीख देते हैं। मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य देव धरती से दक्षिण छोर से उत्तर छोर की ओर हो जाते हैं। जिससे प्रकाश ज्यादा मिलता है। साथ ही ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में उनके मकर राशि में प्रवेश करने पर लोग गंगा समेत अन्य नदियों में पुण्य की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करते हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पर्व मनाया था जबकि दूसरे दिन गुरुवार को भी त्योहार मनाया गया।गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर, बिहरोजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.