अयोध्या, सितम्बर 10 -- अयोध्या, संवाददाता। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आठ से 13 सितम्बर तक प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन अंतराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में हो रहा है। जिसमें दूसरे दिन छह मैच खेले गये। खिलाड़ियों से परिचय जिला कबड्डी संघ के सचिव सुरेश कुमार सिंह व सचिव क्रीडा परिषद अवध विश्वविद्यालय प्रो आशीष प्रताप सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने प्राप्त किया। पहला मैच गोरखपुर मंडल व सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने सहारनपुर मंडल को पांच-शून्य से पराजित किया। दूसरा मैच मेरठ व वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मेरठ को तीन-शून्य से पराजित किया। तीसरा मैच बरेली व गोण्डा मंडल के बीच हुए। जिसमें बरेली ने गोण्डा को पांच-शून्य से पराजित किया। चौथा मैच में आगरा को बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.