बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडीएट की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे दिन गुरुवार को शहर के चार केंद्रों पर शुरू हो चुका है। मूल्यांकन स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक अपनी निगरानी में करा रहे हैं। अब तक किसी केंद्र पर मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी है। शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। एसके इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जा रही है। चारों केंद्रों पर दूसरे दिन परीक्षक समय से पहुंचे और मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया। परीक्षक जो कॉपियां चेक करके बंडल अलग रख रहे हैं, उनमें से अचानक उप नियंत्रक कोई भी कॉपी निकालकर परीक्षक द्वारा दिये गये अंकों का मिलान कर रहे हैं। इधर डीआईओएस ने मूल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.