आगरा, नवम्बर 27 -- क्षेत्र के लहरा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को कथावाचक ने अमर कथा व शुकदेव जन्म की कथा का रसपान कराया। कथा वाचक निदान महाराज ने कहा कि सब पर ठाकुरजी की कृपा है। इसकी वजह से सभी कथा का आनंद ले पा रहे हैं। बताया कि भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है, तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं। ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। उन्होंने कहा कि भागवत सभी का कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मोक्ष परियन्त तक की यात्रा होती है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...