उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के नार्मल स्कूल मैदान में भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने गोकर्ण व धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होने भागवत कथा को मोक्षदायिनी बताया। सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही पंचम भागवत कथा के दूसरे दिन वृन्दावन के कथा प्रवक्ता रामशरण शास्त्री महाराज ने कहा कि भागवत कथा ही सद्मार्ग प्राप्ति का दिव्य माध्यम है। उन्होने गोकर्ण और धुंधकारी की कथा जीवन की कथा सुनाई। धुंधकारी की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा प्रेत योनि में भटकती रही, भागवत कथा का आयोजन करके गोकर्ण ने अपने भाई धुंधकारी की आत्मा को प्रेत योनि से मुक्त कर मोक्ष दिलाया। इस मौके पर मुख्य यजमान डॉ संजय मिश्रा, बबली मिश्रा सहित नीरज, ममता, पवन, रश्मि, आशीष, लता, वेंकट मिश्रा, हिमा मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, मनीष सेंगर, अशोक रस्तोगी, ...