गोरखपुर, सितम्बर 18 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) द्वारा मनाए जा रहे आयुर्वेद दिवस सप्ताह समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। आयुर्वेदाचार्यों और विद्यार्थियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर रोग-निवारण और स्वस्थ रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौकी माफी ग्राम में हर घर, हर दिन आयुर्वेद के उद्देश्य से और कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष आयुर्वेद जागरुकता कार्यक्रम किया गया। आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय ने कहा आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पूर्ण प्रणाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.