आगरा, जनवरी 3 -- यूपी स्टेट जूनियर पिट्ट् चैंपियनशिप के दूसरे दिन आगरा पब्लिक स्कूल में रोमांचक मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में पांच मैच हुए। पहले मैच में आगरा की टीम ने आगरा पब्लिक स्कूल की टीम को 73-12 से हराया। दूसरा मैच आगरा और लखनऊ के बीच हुआ, जिसे आगरा ने 51-6 से जीतकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। तीसरे मैच में एसबीएम ने मुरादाबाद को 28-23 से हराया। चौथा मैच आगरा पब्लिक स्कूल और अमरोहा के बीच खेला गया। पांचवे मैच में आगरा ऑफिशियल ने सेठ श्यामलाल को 38-29 से हराया। रेफरी डॉ. आनंद प्रसाद शर्मा, केएस शर्मा, राजकुमार वर्मा, संजय गोयल और हरेंद्र सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.