गढ़वा, जनवरी 31 -- श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत आम चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिये एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन नपं के निवर्तमान उपाध्यक्ष लता देवी समेत 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन पत्र खरीदने वालों में लता देवी के अलावा रीना देवी व प्रभा देवी शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद के लिये 25 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। उधर नामांकन के दूसरे दिन भी अनुमंडल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...