लखनऊ, फरवरी 28 -- भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में बुधवार को कई अन्य दलों के पदाधिकारियों और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। कैंट विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने पार्षद गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में ममता कश्यप के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज अन्य पार्टियों के पदाधिकारी और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस मौके पर कार्यालय मंत्री दीपक कुमार शुक्ला, नगर कार्यसमिति सदस्य अम्बेश प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, कैँट विधानसभा के बाबू कुंज बिहारी गीतापल्ली वार्ड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत भाजपा महानगर अध्यक्ष ने की। इस मौके पर 476 लोगों का पंजीकरण करते हुए स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...