भभुआ, नवम्बर 27 -- गया, औरंगाबाद, रोहतास जिले के कारीगर कैमूर में तैयार कर रहे हैं तिलकुट, चार माह की कमाई से चलाएंगे परिवार का खर्च शहर व ग्रामीण बाजारों में सजने लगी हैं तिलकुट की छोटी-बड़ी दुकानें वर्कशॉप के कारीगर चीनी, गुड़ और खोवा मिश्रित तिलकुट कर रहे तैयार ठंड में तिल में गर्मी कई बीमारी से बचाती है, फ्लू का असर कम होता है (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बिहार के दूसरे जिले के कारीगरों को कैमूर के कारोबारी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। यह कारीगार चार माह की कमाई कर अपने घर-परिवार का खर्च चलाते हैं। गया जिले के आमस निवासी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इसी कमाई से बच्चों की पढ़ाई, बीमार सदस्यों का इलाज, बेटा-बेटियों की शादी सहित अन्य काम करते हैं। हालांकि अभी मकर संक्रांति पर्व में डेढ़ माह बाकी है। लेकिन, ठंड शुरू होते ही जिल...