प्रयागराज, फरवरी 21 -- आरटीई के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू हो गए। बीएसए अनिल कुमार के अनुसार, प्रथम चरण में 2651 बच्चे चयनित हुए हैं। अब बचे हुए 1417 विद्यालयों में रिक्त सीटों के प्रति प्रवेश के लिए दूसरे चरण में सात मार्च तक आवेदन होंगे। विभिन्न स्कूलों में 7382 सीटों पर प्रवेश होना है। अर्ह अभ्यर्थियों का चयन नौ मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.