सासाराम, जनवरी 16 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड के किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। दूसरे चरण के तहत प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में मौजावार किसान (फॉर्मर) रजिस्ट्रेशन का कार्य 17 जनवरी से 21 जनवरी तक विशेष कैंप मोड में किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रह जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...