प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के पहले राउंड में 18932 सीटें आवंटित की गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से सोमवार को सीट आवंटन जारी किया गया। पहले चरण में 36396 सीटें आवंटित की गई थीं। दूसरे चरण के पहले राउंड तक डायट की 6831 और निजी कॉलेजों की 48497 कुल 55328 सीटें आवंटित हो चुकी हैं। अब 12 फरवरी तक एक से 124230 तक रैंक के सभी अभ्यर्थी (सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर देने के बाद आरक्षित श्रेणी ओबीसी, एससी, एसटी, विशेष आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को अनारक्षित सीटों पर परिवर्तित करते हुए) से कॉलेज का विकल्प लिया जाएगा। दूसरे चरण का प्रवेश 11 से 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक होगा। प्रशिक्षण संस्थानों को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थ...