लखीसराय, जनवरी 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । शहर के केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को लखीसराय की टीम ने पटना को चार विकेट से हरा दिया। ऑल राउंड प्रदर्शन गेंदबाजी में दो विकेट एवं बल्लेबाजी में शानदार 65 रन बनाने वाले लखीसराय के चंदन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्हें स्काई विजन स्कूल निदेशक बबलू शर्मा एवं पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पटेल ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उद्घाटन टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी कुलभूषण गिरी, पीटी अमन, जाहिद अख्तर, गोलू बाबा, रोहित सिड, राजकुमार प्रिंस, मनोज मेहता एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी शुभम की कप्तानी में पटना की टीम 18 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई...