संभल, फरवरी 6 -- भगवान की कथा जग का मंगल करती है। वेदों की आज्ञा अनुसार चले और दूसरे के प्रति परोपकार की भावना रखें, यहीं सच्ची मानवता है। यह सद विचार कथा व्यास श्याम सुंदर शिवराम महाराज ने श्रीमद भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए। स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में हो रही श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने कहा कि भगवान एक होकर अनेकों दिखाई देते हैं। भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं और उनके नाम बदलते रहते हैं। भगवान की कथा जग मंगल करती है। क्योंकि भगवान स्वयं मंगल होते हैं। भगवान नाम, रूप, लीला, धाम यह चारों ही मंगलम होते हैं। इसीलिए उनकी कथा सुनकर मंगल कार्य होते हैं। इसी लिए सभी को कथा अवश्य सुननी चाहिए। जो सत्य का साथ करा दे, उसी को सत्संग कहते हैं। इसीलिए सत्य के साथ रहो और रोज सत्संग करो। कथा में मुकेश वार्ष्णेय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.