लातेहार, दिसम्बर 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा जविप्र के डीलर अशोक राम की राशन के भाड़ा और कमीशन राशि दूसरे के बैंक खाता में जाने की शिकायत मिली है। इससे डीलर अशोक राम काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी अब तक डीलर को विभागीय स्तर पर पता नही चल पा रहा है कि किस खाता में राशि को भेजी गई है। डीलर अशोक राम ने बताया कि चार महीने के राशन उठाव का भाड़ा और दो महीने के राशन वितरण का कमीशन लगभग एक लाख रुपये होता है। विभाग के द्वारा उसके खाते में उक्त राशि भेजने की बात कही जा रही है, जबकि उनके बैंक खाता में राशि आई ही नही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बरवाडीह के एक जविप्र दुकान के डीलर के खाते में कमीशन की राशि चली गई थी। स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह और लातेहार के डीएसओ से इसकी शिकायत की गई है। राशि नही मिलने से उसे काफी परेशानी हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.