रायबरेली, फरवरी 19 -- महराजगंज संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो वर्ष पूर्व दूसरी जमीन दिखा कर किसी अन्य जमीन का बैनामा करने के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला वर्ष 2023 की सात अगस्त का है। लखनऊ जनपद के निगोहां क्षेत्र के शेरपुर लवल के रहने वाले राधेश्याम पुत्र श्रीराम ने न्यायालय में बताया कि उसी के गांव के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र धनीराम ने उसकी माता को बहला फुसला कर दूसरी जमीन दिखाकर दो लाख रुपए ले लिए और कसरावां थाना बछरावां निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र छेदा से बैनामा करवा दिया। बैनामे में संतोष एवं विशुनपुर मजरे नारायणपुर थाना बछरावा निवासी रामफेर पुत्र पंचम गवाह बने। जब पीड़ित पक्ष जमीन पर निर्माण करने पहुंचा तो पता चला कि जो जमीन बैनामा की गई है, उस पर मकान बने है। जिस खाली जमीन की उसे दिखाया ग...